दैनिक जागो वर्ल्ड !

बक्सर में स्कूली छात्रा के यौन शोषण और ब्लैकमेल मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मुख्य आरोपियों को भागने में मदद कर रहा था, और इस मामले में अब तक प्रधानाध्यापक समेत चार लोग पकड़े गए हैं।कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्रा के साथ यौन शोषण, अश्लील वीडियो प्रसारित किए जाने, ब्लैकमेल करने और आरोपितों की मदद करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों के अलावा चौथे आरोपित विकास कुमार को भी धर दबोचा है।आरोपित को भागने में कर रहा था मदद उस पर आरोपितों को भागने में मदद करने का आरोप है। इसका नाम प्राथमिकी में नहीं था। अनुसंधान के क्रम में इसका नाम आया। यह मामले में आरोपित शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र पाल का चचेरा भाई है
