दैनिक जागो वर्ल्ड गोरखपुर:

गोरखपुर में एक 10 वर्षीय बालिका की अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या कर दी गई, जिससे पूरे जिले में रोष है। इसी बीच, उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया, जिससे परिवार का दुख और बढ़ गया क्योंकि बेटी भाई को राखी बांधने की आस में थी।

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली बालिका हत्याकांड से पूरे जिले में रोस है। इसी माहौल में बच्ची के भाई का जन्म हुआ, तो किलकारी शोक की सिसकियों में दब गई। सुबह अपहृत बेटी का क्षत-विक्षत शव मिलने की जानकारी से सुध-बुध खो बैठी लाचार मां ने निजी अस्पताल में रात 11:04 बजे ऑपरेशन से बेटा जना, तो हर कोई नियति को कोसने लगा। जिस भाई की कलाई पर राखी सजाने की आशा से बेचारी बहन दो दिन पहले तक चहकती थी, वह दहकती चिता में अधूरी चाहत लिए हमेशा के विदा हो चुकी है।
आजमगढ़ के मूल निवासी ई-रिक्शा चालक युवक के घर पांच बेटियों के बाद फिर से खुशखबर आने वाली थी, लेकिन उनकी खुशियों को वर्दी में छिपे एक दरिंदे की नजर लग गई। 10 वर्षीय दूसरी बेटी का मंगलवार रात अपहरण हुआ, तो सिसकियों में खोया यह परिवार गुरुवार सुबह अंतहीन पीड़ा से चीत्कार पड़ा।

इंसानियत सानियत को शर्मसार करती हैवानियत का प्रमाण बनी बिटिया निष्प्राण थी। राप्ती के राजघाट पर जब आंसुओं से भीगी सांझ में उसकी चिता सजाई जा रही थी, तब निजी अस्पताल में मजबूर मां की हालत देख चिकित्सक उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाने की चर्चा कर रहे थे। मासूम के असमय मरण पर माता-पिता ही नहीं, आमजन का भी अंत:करण रो रहा था
