दैनिक जागो वर्ल्ड !

जमुई के सोनो चौक पर संत जेवियर स्कूल की वैन की बैटरी फटने से तीन छात्र तेजाब से झुलस गए, जिनमें दो गंभीर हैं। यह हादसा जर्जर वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने के कारण सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाता है।

जमुई जिले के सोनो चौक पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोनो स्थित संत जेवियर स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक पुरानी मैजिक वैन की बैटरी अचानक तेज आवाज के साथ फट गई। इस भीषण ब्लास्ट के बाद बैटरी के भीतर मौजूद रासायनिक तेजाब (एसिड) वैन में बैठे मासूम बच्चों के पैरों पर छिटक गया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट होते ही गाड़ी के भीतर मासूमों की चीख-पुकार मच गई और चौक पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
