Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseJharkhandझारखंड के अल्पसंख्यक विद्यालयों में अब माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति, कैबिनेट को...

झारखंड के अल्पसंख्यक विद्यालयों में अब माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति, कैबिनेट को भेजा प्रस्ताव

दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

झारखंड के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में अब स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की जगह माध्यमिक आचार्य नियुक्त होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस नई नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है, जिस पर जल्द मुहर लग सकती है। राज्य के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षक के रूप में माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मियों की सेवाशर्त को लेकर नई नियमावली लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें यह प्रविधान किया गया है।

विभाग ने यह प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा है। अभी तक इस श्रेणी के विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होती रही है। अब इन विद्यालयों में नए वेतनमान में माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति होगी।दरअसल, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों को राज्य सरकार शिक्षकों के वेतन के लिए प्रति वर्ष अनुदान देती है। शिक्षकों की नियुक्ति विद्यालय के शासी निकाय द्वारा होती है, लेकिन उसपर मंजूरी राज्य सरकार देती है।शिक्षकों की नियुक्ति एवं सेवाशर्त का निर्धारण भी राज्य सरकार करती है। बताते चलें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपने माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए झारखंड सरकारी माध्यमिक आचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली, 2025 गठित की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular