दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

जामताड़ा के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 30,058 विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक पोशाक के लिए 1,200 रुपये डीबीटी के माध्यम से मिलेंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि वे दो सेट पोशाक, स्वेटर और जूते-मोजे खरीद सकें।सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पोशाक के लिए मिलने वाली राशि 15 सितंबर तक उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विद्यार्थियों को यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
