Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमीरजापुर क्रशर हादसे में चार मजदूरों की मौत, सोनभद्र में शव पहुंचते...

मीरजापुर क्रशर हादसे में चार मजदूरों की मौत, सोनभद्र में शव पहुंचते ही गूंजी चीत्कार और पसरा मातम

दैनिक जागो वर्ल्ड !मीरजापुर

मीरजापुर क्रशर हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के शव सोनभद्र के जुगैल स्थित उनके गांव बड़गांवां पहुंचे, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों और ग्रामीणों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया, जिसके बाद तीन का दाह संस्कार और एक का दफन किया गया। मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित क्रशर प्लांट में शनिवार को खनन हादसे में मृत चारो मजदूरों लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन का शव रविवार की सुबह पुलिस की निगरानी में उनके गांव जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवां में पहुंचा। रात पर सूनी आंखें जिनके आने का इंतजार कर रही थीं,

 उनका शव पहुंचते ही उनकी चीत्कार की गूंज से हर किसी की आंख नम हो गई। शवों को देख ग्रामीण एक दूसरे से लिपटकर खूब रोए।

RELATED ARTICLES

Most Popular