दैनिक जागो वर्ल्ड झारखंड

झारखंड में 3.29 करोड़ की आबादी के लिए 2.64 करोड़ लोगों को राशन वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो कुल आबादी का 80.10% है। यह लक्ष्य 2011 की जनगणना और 2020 के आदेश पर आधारित है, जिसमें पिछले छह सालों से कोई वृद्धि नहीं हुई है। राशन कार्ड बनाने को लेकर राज्य के हर जिले में लंबी प्रतीक्षा सूची है। इसके बावजूद भी हर दिन लोग नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। हाल के दिनों में 25 लाख लोगों की प्रतीक्षा सूची समाप्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया था, वहीं अब एक नए आदेश के तहत राज्य भर में 2.64 करोड़ लोगों को राशन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि राज्य की कुल आबादी 3.29 करोड़ है।विभागीय आदेश के अनुसार राज्य की 80.10 प्रतिशत लोगों को राशन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ योजना (पीएचएच) राशनकार्डधारियों को शामिल किया गया है।विभाग ने जिलावार लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी को सूची जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक लाभूकों को नहीं जोड़ा जाएगा। यह तभी संभव है जब वहां रिक्तियां हों। जबकि गंभीर बीमारी और असाध्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए 100 रिक्तियां रखना अनिवार्य है।
