Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली में H1N1 का बढ़ा प्रकोप, एक दिन में मिले 114 नए...

दिल्ली में H1N1 का बढ़ा प्रकोप, एक दिन में मिले 114 नए मरीज; 2026 में आंकड़ा 1777 तक पहुंचा

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली में एच1एन1 संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है, 20 अगस्त को 114 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 1,777 हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मामले लगभग आठ गुना अधिक हैं, जिसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा बैठक बुलाई है।दिल्ली में एच1एन1 संक्रमण की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। 20 अगस्त को राजधानी में एक ही दिन में 114 नए एच1एन1 मरीज मिलेइसके साथ ही वर्ष 2026 में अब तक पुष्ट मरीजों की संख्या बढ़कर 1,777 हो गई है। दो सप्ताह पहले छह अगस्त तक यह संख्या 1,344 थी। यानी महज 14 दिन में 433 नए मामले सामने आए हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 229 मामले थे, ऐसे में इस वर्ष अब तक मामले करीब आठ गुना हो चुके हैं।20 अगस्त को दिल्ली में कुल 159 इन्फ्लुएंजा मरीज मिले, जिनमें 114 एच1एन1 के थे। यानी एक दिन में सामने आए इन्फ्लुएंजा मामलों में बड़ी हिस्सेदारी एच1एन1 की रही।अगस्त में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में संक्रमण की स्थिति और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।छह अगस्त तक दिल्ली में 1,344 एच1एन1 मामले सामने आए थे। तब भी यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि के 229 मामलों से करीब छह गुना था। अब 20 अगस्त तक संख्या 1,777 पहुंच गई है। यानी अगस्त के शुरुआती 20 दिनों में ही बड़ी संख्या में नए मामले जुड़े हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular