Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली में BRICS से पहले दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे, मास्टरमाइंड...

दिल्ली में BRICS से पहले दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार; विदेशी फंडिंग का खुलासा

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के समर्थन में नारे लिखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली की दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के समर्थन में कथित तौर पर नारे लिखने के मामले में आउटर नार्थ जिला पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में था और कथित तौर पर विदेश से फंडिंग हासिल कर भारत में एसएफजे की गतिविधियां संचालित कर रहा था।मास्टरमाइंड विदेशी हैंडलर के संपर्क मेंपुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि उसे विदेश से फंडिंग मिल रही थी और वह भारत में एसएफजे की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular