Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshप्रयागराज में बाढ़ का खतरा टला, गंगा-यमुना संग टोंस और बेलन की...

प्रयागराज में बाढ़ का खतरा टला, गंगा-यमुना संग टोंस और बेलन की भी धीमी हुई रफ्तार, 4 घंटे में 8-8 सेंमी घटा नैनी व छतनाग में पानी

दैनिक जागो वर्ल्ड !प्रयागराज

प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि गंगा, यमुना, बेलन और टोंस नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। जलस्तर में शुक्रवार शाम से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा कम हुआ है।

जनपद में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत भरी खबर है। नदियों का जलस्तर अब नीचे की ओर से खिसकने लगा है। गंगा और यमुना के साथ बेलन व टोंस का पानी कम होने लगा है। फिलहाल शुक्रवार से चारों नदियों का जलस्तर घटता हुआ ही नजर आ रहा है।शहर की कई बस्तियों अलावा गंगापार और यमुनापार इलाके के सैकड़ों गांव बाढ़ के दायरे में आ गए थे। बीते कुछ दिनों से नदियों में जलस्तर कभी घट रहा था तो कभी बढ़ रहा था। शुक्रवार की शाम से नदियों के जलस्तर में गिरावट आने लगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular