Sunday, September 20, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाब में फिर एक होंगे पुराने साथी! बीजेपी की 'चुप' और अकाली...

पंजाब में फिर एक होंगे पुराने साथी! बीजेपी की ‘चुप’ और अकाली दल के ‘मौन’ से मिले नए गठबंधन के संकेत

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

फतेहगढ़ साहिब में नशा मुक्त यात्रा को लेकर भाजपा की गोपनीयता और अकाली दल की रैलियों में भाजपा पर साधे गए मौन से दोनों दलों के पुनर्मिलन की सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।पंजाब की राजनीति में एक बार फिर दो पुराने सहयोगियों के मिलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सरहिंद में बीजेपी की मैराथन बैठकों के बाद उभरी रहस्यमयी चुप्पी और सुखबीर सिंह बादल के बदले हुए सुरों ने राज्य के सियासी समीकरणों को पूरी तरह गरमा दिया है। एक ही दिन, एक ही शहर और दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के रुख ने गठबंधन की अटकलों को फिर से हवा दे दी है।

भारतीय जनता पार्टी 18 सितंबर से राज्य में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का आगाज करने जा रही है, जिसका दूसरा चरण 19 सितंबर को एतिहासिक और पवित्र गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब (फतेहगढ़ साहिब) से शुरू होगा। यात्रा का पहला चरण जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुआई में शुरू हो रहा है, वहीं दूसरे चरण की कमान संभालने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंच रही हैं और समापन गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होना तय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular