दैनिक जागो वर्ल्ड !बागपत

बागपत के लुहारा गांव में पति-पत्नी के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जहां पति ने पत्नी पर कैंची से हमला किया और फिर तीन माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।लुहारा गांव में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। युवक ने पत्नी के गले पर कैंची से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसकी गोद में मौजूद तीन माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लुहारा गांव में खजूर वाली मस्जिद के पास वेल्डिंग का काम करने वाले सलमान का पत्नी शीबा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सलमान ने शिबा के गले पर कैंची से कई वार कर दिए। इसी दौरान उसने शीबा की गोद से तीन माह की बच्ची अलीवा को उठाकर जमीन पर फेंक दिया।
