Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseBiharपश्चिम चंपारण में जंगल की राह में कदम-कदम पर खतरा, नेपाली युवक...

पश्चिम चंपारण में जंगल की राह में कदम-कदम पर खतरा, नेपाली युवक पर भालू का हमला

दैनिक जागो वर्ल्ड !

वाल्मीकि आश्रम से लौट रहे नेपाल के एक श्रद्धालु पर पश्चिम चंपारण के कालापानी क्षेत्र में भालू ने हमला कर दिया। भालू अपने दो शावकों के साथ था, जिससे श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाके में दहशत फैल गई।वाल्मीकि आश्रम के दर्शन कर लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए जंगल का रास्ता अचानक खौफनाक बन गया। कालापानी क्षेत्र में पीछे चल रहे एक श्रद्धालु पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।भालू के साथ उसके दो शावक भी थे। हमले में नेपाली युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथ चल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।

झूला पुल से पहुंचे थे वाल्मीकि आश्रमनेपाल के त्रिवेणी गांवपालिका अंतर्गत शिवपुरगढ़ी निवासी चार लोग त्रिवेणी के झूला पुल से होकर वाल्मीकि आश्रम पहुंचे थे। सभी ने आश्रम में दर्शन किए। इसके बाद वे जटाशंकर मंदिर की ओर लौट रहे थे।पीछे चल रहे श्रद्धालु पर बोला हमलाचारों लोग जंगल के रास्ते से लौट रहे थे। इसी दौरान कालापानी क्षेत्र में सबसे पीछे चल रहे 46 वर्षीय चित्र बहादुर मगर, पिता मान बहादुर मगर, अचानक भालू के सामने आ गए। इससे पहले कि वह संभल पाते, भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular