Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshपहली बार फ्लाइट से जाने में लग रहा है डर? प्रयागराज एयरपोर्ट...

पहली बार फ्लाइट से जाने में लग रहा है डर? प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुरू हुई ये नई सुविधा दूर करेगी आपकी हर टेंशन

दैनिक जागो वर्ल्ड !प्रयागराज

प्रयागराज एयरपोर्ट ने पहली बार हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क शुरू की है, जिससे उनका सफर आसान और तनावमुक्त बनेगा।अगर आप पहली बार हवाई जहाज में बैठने जा रहे हैं और एयरपोर्ट के नियमों, चेकिंग या बोर्डिंग पास को लेकर मन में कोई हिचक या घबराहट है, तो अब बेफिक्र हो जाइए।प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने ऐसे ‘फर्स्ट टाइम फ्लायर्स’ का सफर आसान और तनावमुक्त बनाने के लिए एक खास पहल शुरू की है। एयरपोर्ट पर कदम रखते ही अब नए यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए एक डेडिकेटेड हेल्प डेस्क मुस्तैद मिलेगी, जो सुरक्षा जांच से लेकर विमान की सीट तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान शब्दों में समझाएगी।

विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में एयरपोर्ट पर 24 दिनों का सघन ‘यात्री सेवा अभियान’ छेड़ा गया है। कार्यवाहक निदेशक सुविज्ञ चंद्र द्विवेदी के अनुसार, इस मुहिम का मकसद सिर्फ औपचारिक औपचारिकताएं पूरी करना नहीं, बल्कि टर्मिनल में दाखिल होने से लेकर टेक-ऑफ तक के हर पड़ाव पर मुसाफिरों को सहज महसूस कराना है। इस व्यवस्था के लागू होने से एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली में कई बड़े और जमीनी बदलाव नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular