दैनिक जागो वर्ल्ड !

बक्सर जिले में 108.43 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 17 सड़कों का कायाकल्प होगा, जिसमें सात वर्षों तक गुणवत्तापूर्ण रखरखाव भी शामिल है। यह परियोजना दैनिक यात्रियों, किसानों और छात्रों को सुरक्षित व सुगम यात्रा प्रदान करेगी। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने बक्सर जिले की सड़क परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए 108.43 करोड़ रुपए से अधिक की योजना तैयार की है। 17 सड़कों के लिए कार्य एजेंसी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ओपीआरएमसी-3 पैकेज 36 बी के तहत चयनित इन सड़कों के निर्माण के बाद आगामी सात वर्षों (84 महीनों) तक लगातार गुणवत्तापूर्ण रखरखाव, समय-समय पर मजबूतीकरण, दुर्घटना-रोधी थर्माप्लास्टिक रोड मार्किंग और आपातकालीन मरम्मत भी इसमें शामिल है।दुर्घटनाएं रोकने के लिए होंगे उपाय, टिकाऊ बनेगी सड़केंइसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दैनिक यात्रियों, किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को बिना गड्ढों वाली सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।इसके अतिरिक्त, सड़कों के साथ-साथ जल निकासी के लिए पुलिया और कलवर्ट के निर्माण से जलजमाव और बाढ़ से होने वाले नुकसान से भी बचाव होगा।इस पैकेज के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों यथा एनएच-30, एनएच-120 और राज्य उच्च पथों एसएच-13, एसएच-14 और एसएच-17 को जोड़ने वाली 17 सड़कों का कायाकल्प और सात साल का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
