दैनिक जागो वर्ल्ड !मनाली

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली और लाहुल-स्पीति में मौसम ने करवट बदली है, रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली और लाहुल-स्पीति में मौसम ने करवट बदल ली है। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में आज 17 सितंबर की सुबह से सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली की पहाड़ियां बर्फ से चमक उठी हैं। ऊंची चोटियों पर सालभर हिमपात होता है, लेकिन इन तीनों प्रमुख दर्रों में यह सर्दियों की पहली बर्फबारी है।रोहतांग दर्रे पर चार इंच हिमपात हुआ है। फिलहाल सभी दर्रों पर यातायात सुचारू है, लेकिन यदि बर्फबारी का क्रम ऐसे ही जारी रहा तो आवाजाही में दिक्कत बढ़ सकती है।

