Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार के अनुदानित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सैलरी पर...

बिहार के अनुदानित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सैलरी पर सम्राट सरकार जल्द ले सकती है अहम फैसला

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

राज्य में अनुदान प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन संरचना निर्धारण की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति इस पर व्यापक चर्चा कर रही है और जल्द ही अपनी अनुशंसाएं सरकार को सौंपेगी। राज्य में अनुदान पाने वाले संबद्धता प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन संरचना का निर्धारण की उम्मीद जगी है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) द्वारा ऐसे शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देने की घोषणा की गई थी।

इसके आलोक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर व्यापक चर्चा की है और जल्द ही कमेटी की बैठक होने वाली है।कमेटी ने बैठक में शिक्षकों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनसे भी सुझाव लेने का निर्णय लिया है। कमेटी वेतन संरचना को लेकर अपनी अनुशंसाएं राज्य सरकार को सौंपेंगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कमेटी 30 सितंबर, 2025 को गठित हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular