दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

बिहार कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।केंद्रीय चयन पर्षद CSBC की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर CSBC Constable GD PST/DV Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

बिहार कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्निलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
