Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharगया जंक्शन पर चेरलापल्ली-पटना एक्सप्रेस से 22 किलो गांजा बरामद, तस्कर की...

गया जंक्शन पर चेरलापल्ली-पटना एक्सप्रेस से 22 किलो गांजा बरामद, तस्कर की तलाश में खंगाले जा रहे CCTV

दैनिक जागो वर्ल्ड !पटना

गया जंक्शन पर रेल पुलिस और आरपीएफ ने चेरलापल्ली-पटना एक्सप्रेस से लावारिस पड़े दो-तीन बैग से करीब 22 किलो गांजा बरामद किया।गया जंक्शन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को चेरलापल्ली-पटना एक्सप्रेस की जांच के दौरान टीम ने लावारिस पड़े दो-तीन बैग से करीब 22 किलो गांजा बरामद किया।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। रेल थाना गया में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गया जंक्शन पहुंचने और गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular