दैनिक जागो वर्ल्ड !हरियाणा

भिवानी की प्रगति श्योराण ने यूजीसी नेट परीक्षा में बिजनेस मैनेजमेंट विषय में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल कर जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त की है। गांव जेवली निवासी हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह की बेटी प्रगति श्योराण ने अपनी प्रतिभा के दम पर यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है

प्रगति ने बिजनेस मैनेजमेंट विषय में 300 में से 226 अंक हासिल किए। प्रगति का परसेंटाइल स्कोर 99.95 है और उन्होंने आल इंडिया 12वीं रैंक पाई है।इसके साथ ही उन्होंने जूनियर रिसर्च फेलोशिप जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त की है। प्रगति की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी है।प्रगति श्योराण ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और निरंतर प्रेरणा को देते हुए बताया कि उनके दादा धर्मवीर सिंह नंबरदार बचपन से ही उन्हें पढ़ाई में बेहतर करने और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते थे।
