दैनिक जागो वर्ल्ड !

तेघड़ा के बाजलपुरा में 16 वर्षीय किशोर मो. समीर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा स्थित बाजलपुरा के वार्ड संख्या 13 में बुधवार को अपराधियों ने 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।अज्ञात बदमाशों ने मो. समीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।मृतक की पहचान मो. आशिक के पुत्र मो. समीर के रूप में हुई है। घटना के बाद तेघड़ा बाजार मस्जिद चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गंभीर रूप से घायल समीर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचाया गया।

