Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमथुरा: राधाष्टमी पर 3000 पुलिसकर्मियों संभालेंगे सुरक्षा, बरसाना में आज रात से...

मथुरा: राधाष्टमी पर 3000 पुलिसकर्मियों संभालेंगे सुरक्षा, बरसाना में आज रात से वाहनों का प्रवेश बंद

दैनिक जागो वर्ल्ड !मथुरा

बरसाना में 18 और 19 सितंबर को राधा अष्टमी पर्व मनाया जाएगा, जिसमें 30-35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और गुरुवार रात से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।18 और 19 सितंबर को बरसाना में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। राधा उत्सव में प्रदेश और देशभर से करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

आगरा जोन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बार श्रीजी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए श्रीजी गेट और पीली कोठी से दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए 38 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular