दैनिक जागो वर्ल्ड !बंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की, जिससे 1.5 करोड़ महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता मिल रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार, 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की है। पीएम मोदी ने इस मौके पर बंगाल की माताओं-बहनों को संबोधित किया।पीएम मोदी ने अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी करते हुए कहा, ‘आज कई महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक मदद मिल रही है। इसमें कोई बिचौलिया नहीं है और न ही कोई कट मनी है।’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारी सरकार का मकसद यह पक्का करना है कि कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के फायदों से वंचित न रहे। हम इस लक्ष्य को पाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार का मकसद यह भी है कि कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के फायदों से वंचित न रहे। इस मकसद के लिए यहां तेजी से काम भी हो रहा है।’पीएम मोदी ने योजना के बारे में बताते हुए कहा, ‘बंगाल में हमारी बहनों के बैंक खातों में हर महीने एक निश्चित रकम जमा की जाएगी, ऐसी रकम जिसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह उनके लिए एक बड़ी मदद है।’
