दैनिक जागो वर्ल्ड !मुंगेर

मुंगेर और जमालपुर के छूटे हुए घरों तक नल का शुद्ध जल पहुंचाने के लिए 279 करोड़ रुपये की वृहद जलापूर्ति योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बताया कि निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही काम शुरू होगा, जिससे पेयजल संकट समाप्त होगा।

ऐतिहासिक मुंगेर और रेल नगरी जमालपुर शहरी क्षेत्र में वर्षों से नियमित जलापूर्ति से वंचित रहे परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों शहरों के छूटे हुए हर घर तक नल का शुद्ध जल पहुंचाने की बहुप्रतीक्षित योजना को प्रशासनिक हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए कुल 279 करोड़ रुपये की वृहद जलापूर्ति योजना स्वीकृत की गई है।
