दैनिक जागो वर्ल्ड !सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद 47 वर्षीय रामशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद गोली चल गई। गोली लगने से 47 वर्षीय रामशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है।
