दैनिक जागो वर्ल्ड !यूपी

शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। यह घटना हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के म्योरा गांव में हुई, जहां बचाने आई मां भी घायल हो गईं और आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बिलग्राम क्षेत्र के म्योरा गांव में मंगलवार शाम हुई घटना में बीच बचाव में युवक की मां भी घायल हो गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

बिलग्राम के ग्राम म्योरा की प्रेमा के तीन बेटे-विशाल , आकाश और विकास हैं। दो बेटे गुजरात में रहते हैं, जबकि विशाल गांव में रहकर खेती करता है। विशाल की शादी तीन साल पहले किरण के साथ हुई थी।जैसा कि घर वालों ने बताया कि किरण इन दिनों करीब सात महीने की गर्भवती थी। उसकी गोद में एक साल की बेटी भी है। मंगलवार की देर शाम विशाल और उसकी पत्नी किरण के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
