दैनिक जागो वर्ल्ड!रांची

कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टेंपो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रांची के कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माणाधीन क्षेत्र के समीप सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। स्कॉर्पियो रांची से पतरातू की ओर से जा रही थी।सी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा पहुंची। इसके बाद सामने से आ रहे टेंपो (नंबर जेएच-01-बीएन-4762) में स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। थानेदार ने बताया कि हादसे में घायल दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
