Sunday, July 12, 2026
HomeLatest Newsराजेश चंद तीसरी बार बने राजकीय उच्च विद्यालय लमलेहड़ी स्कूल प्रबंधन समिति...

राजेश चंद तीसरी बार बने राजकीय उच्च विद्यालय लमलेहड़ी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

ऊना

राजकीय उच्च विद्यालय लमलेहड़ी में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अशोक कुमार और उपप्रधान रामपाल ने की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजेश चंद को लगातार तीसरी बार स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी तथा विद्यालय के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती इंदु सैनी, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इनमें मलकीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश चंद सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश चंद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। बैठक के अंत में उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular