दैनिक जागो वर्ल्ड !लखनऊ

विजिलेंस ने मामले में धोखाधड़ी समेत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक आजम खां के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। आजम खां के खिलाफ हज समिति की जमीन बेचने में गड़बड़ी का आरोप था, जिसमें बड़े राजस्व की हानि की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की जमीन की बिक्री में गड़बड़ी के मामले में विजिलेंस ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश हज समिति के पूर्व अध्यक्ष आजम खां समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।विजिलेंस जांच में जमीन की बिक्री से समिति को 2.08 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की पुष्टि हुई है। आरोप है कि निजी फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन की बिक्री में नियमों की अनदेखी की गई और पद का दुरुपयोग किया गया। विजिलेंस ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन की बिक्री में निर्धारित नियमों की अनदेखी की।
