दैनिक जागो वर्ल्ड !

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों से छात्राएं सत्यापन कराने पहुंचीं, जिनमें लंबित सत्यापन वाले भी शामिल थे।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के अंतिम दिन सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित पात्र छात्राएं सत्यापन कराने पहुंचीं। इनमें बड़ी संख्या उन लाभार्थियों की रही, जिनका किसी कारण से सत्यापन लंबित रह गया था।
