Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshसमस्तीपुर में जिस घाट पर वर्षों से रोजी-रोटी कमाते थे, वहीं गहरे...

समस्तीपुर में जिस घाट पर वर्षों से रोजी-रोटी कमाते थे, वहीं गहरे पानी में डूबने से फल दुकानदार की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में बाया नदी में स्नान के दौरान 60 वर्षीय फल दुकानदार महेंद्र महतो की डूबने से मौत हो गई। बाढ़ के कारण नदी में जलस्तर अधिक था, जिससे गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।विद्यापतिनगर के बाया नदी में आई बाढ़ अब जानलेवा साबित होने लगी है। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र स्थित बढ़ौना घाट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब स्नान करने गए 60 वर्षीय महेंद्र महतो अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी तलाश के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उनका शव नदी से बाहर निकाला।

उधर हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बढ़ौना गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी महेंद्र महतो के रूप में हुई है।वह बढ़ौना घाट पर वर्षों से फल की दुकान चलाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह स्नान करने के लिए बाया नदी के घाट पर पहुंचे थे।नदी में बाढ़ का पानी होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में जलस्तर काफी अधिक था। स्नान करने के दौरान वह पानी के गहरे हिस्से में चले गए। इसी दौरान वें नदी में डूब गए।शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, गोताखोरों ने शुरू की तलाशमहेंद्र के डूबने की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बाढ़ के पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तत्काल उनका पता नहीं चल सका।

RELATED ARTICLES

Most Popular