Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharसमस्तीपुर में डीएम ने जिला कोषागार की वित्तीय व्यवस्था परखी, काम में...

समस्तीपुर में डीएम ने जिला कोषागार की वित्तीय व्यवस्था परखी, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

दैनिक जागो वर्ल्ड !समस्तीपुर

समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए।जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।डीएम ने विभिन्न पंजियों व वित्तीय अभिलेखों के संधारण, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान और पेंशन समेत अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की।

डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित नियमों, वित्तीय प्रावधानों और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार के स्ट्रांग रूम तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों और दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा महत्वपूर्ण वित्तीय अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular