दैनिक जागो वर्ल्ड !मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जहां उत्पाद विभाग ने कॉपियों के बंडल में छिपाकर ले जाई जा रही 360 बोतल शराब पकड़ी।शराब की तस्करी करने को लेकर धंधेबाज नए-नए आइडिया अपना रहे हैं। धंधेबाजों ने किताब-कापी को भी नहीं छोड़ा है। उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पहली बार चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल, अहियापुर के भिखनपुर से उत्पाद विभाग की टीम ने एक आटो को पकड़ा। इसकी तलाशी लेने पर कापियों का बंडल मिला।
