Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttarakhandसरस्वती ताल और केदार ताल की अब सामने आएगी तस्वीर

सरस्वती ताल और केदार ताल की अब सामने आएगी तस्वीर

दैनिक जागो वर्ल्ड !

उत्तराखंड में सरस्वती ताल और केदार ताल ग्लेशियर झीलों के संभावित आपदा जोखिम का आकलन करने के लिए एक विशेषज्ञ दल देहरादून से रवाना हुआ है।राज्य ब्यूरो, देहरादून। ग्लेशियर झीलों से संभावित आपदा के खतरे का आकलन करने को उत्तराखंड में वैज्ञानिक सर्वेक्षण अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में चमोली जिले के सरस्वती ताल और उत्तरकाशी के केदार ताल का बाथीमेट्री सर्वेक्षण करने के लिए आठ संस्थानों के विशेषज्ञ दल मंगलवार को देहरादून से रवाना हुआ। विशषज्ञ दल इन दोनों ग्लेशियर झीलों की स्थिति, जलस्तर, संरचना और संभावित जोखिमों का अध्ययन कर डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की संवेदनशील झीलों के व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है। इस कड़ी में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) मुख्यालय से सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने विशेषज्ञ दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular