Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal News सुक्खू सरकार की आधी कैबिनेट दिल्ली में, 2 मंत्रियों को हटाए जाने...

 सुक्खू सरकार की आधी कैबिनेट दिल्ली में, 2 मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा; दावेदार भी पहुंचे

दैनिक जागो वर्ल्ड !

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू सहित वरिष्ठ मंत्रियों ने आलाकमान से मुलाकात की। कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की भी अटकलें हैं।हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी आलाकमान के आमंत्रण पर ही मंत्री दिल्ली गए हैं। मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी है तो मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होगा। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक को मंत्रिमंडल के भविष्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से बाहर थे इसलिए उनके साथ बैठक नहीं हो पाई, ऐसे में आज बैठक होने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी नेताओं ने मुलाकात की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात हो सकती है। नए मंत्री के साथ फेरबदल पर भी फैसला होने की संभावना है।ये मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष और सीएम दिल्ली मेंख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री बीते रोज दिल्ली चले गए थे, जबकि उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular