Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshआगरा में अब जानलेवा नहीं रहेंगे खुले नाले, 140 नालों को कवर...

आगरा में अब जानलेवा नहीं रहेंगे खुले नाले, 140 नालों को कवर करने की तैयारी

दैनिक जागो वर्ल्ड !आगरा

आगरा में खुले नालों में गिरने से एक साल में तीन लोगों की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन ने 140 नालों को 114.14 करोड़ रुपये से कवर करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सुरक्षा ऑडिट के बाद चिह्नित किए गए संवेदनशील नालों के किनारे जल्द ही बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।बरसात में खुले नालों में गिरने से एक साल में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सभी नालों की संरक्षा आडिट कराई। निगम प्रशासन 114.14 करोड़ रुपये से 140 नालों को कवर कराएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है।

शहर में 410 नालों की लंबाई 324 किमी है। इसमें 18 बड़े, 251 मध्यम और 141 छोटे नाले हैं। बड़े नालों की लंबाई 34 किमी और मध्यम नालों की 200 किमी है। चार सितंबर को केदारनगर नाला में डूबने से शंकरगढ़ की पुलिया के ओम प्रकाश की मौत हो गई थी। इससे पूर्व एक महिला और बच्चे की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular