
जितेन्द्र शर्मा/ लठियानी
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की अरलू खास पंचायत में सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (रितु, सेज़ल,शेखर) ने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के ग्राम पंचायत व गाँव अरलु खास में डॉ अंशु के नेतृत्व में स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया ।
स्वास्थ्य शिविर मे 62 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व 42लोगों की रक्तजांच की गई ।
स्वास्थ्य जांच में 10 मरीज़ उच्च रक्तचाप, 04 मधुमेह, गायनी के 04, 19 मरीज़ हड्डियों के रोग व 25 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए ।
मरीजों को उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा नि:शुल्क किया गया ।
स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डॉक्टरों की टीम,प्रयास संस्था व विशेषकर सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया ।

