दैनिक जागो वर्ल्ड !सीतामढ़ी

सीतामढ़ी के उसरैना गांव में रविवार को एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें एफएसएल टीम भी शामिल है। बेला थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में रविवार दोपहर एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया।

