दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर रविवार शाम हाथियों के झुंड ने आतंक मचाया, जिससे लोग अपने दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए। हाथियों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और करीब दो घंटे तक सड़क पर रहने के बाद जंगल में लौट गए।संवाद सहयोगी, कोटद्वार। कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर रविवार शाम हाथियों का तांडव देखने को मिला। अचानक जंगल से निकले हाथी के झुंड ने मार्ग पर सैर करने निकले लोगों को खूब दौड़ाया।स दौरान हाथी को देख राहगीर अपने दोपहिया वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग गए। हाथियों ने झुंड ने मार्ग पर खड़े दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग भी मौके पर पहुंचा।

कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि इस मार्ग पर आए दिन हाथियों की धमक बनी रहती है। रविवार शाम जिस समय लोग सैर करने के लिए पुलिंडा मार्ग पर पहुंचे हुए थे उसी समय हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर मार्ग पर धमक गया। अचानक मुंह के आगे धमके हाथियों को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
