Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshचंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत,...

चंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन लोग झुलसे

दैनिक जागो वर्ल्ड !चंदौली

चंदौली के प्रीतमपुर गांव में हैंडपंप का पाइप निकालते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रीतमपुर गांव में रविवार को हैंडपंप का पाइप निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से मोहम्मदपुर निवासी पिंटू बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हैंडपंप मालिक रामकृष्ण मौर्य, उनके पुत्र रमेश और दिल मोहम्मद गंभीर रूप से झुलस गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular