Monday, September 7, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के उद्योगों में नशीली दवाओं के उत्पादन का खेल, NCB की...

हिमाचल के उद्योगों में नशीली दवाओं के उत्पादन का खेल, NCB की नालागढ़ में दबिश से खुलेंगी परतें, मालिक हिरासत में

दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

एनसीबी ने नालागढ़ के सारिका बायोटेक में अवैध नशीली दवाओं के उत्पादन का भंडाफोड़ किया, जिसमें भारी मात्रा में टेपेंटाडोल बरामद हुई और मालिक को हिरासत में लिया गया। हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) फिर नशीली दवाओं के उत्पादन और अवैध सप्लाई को लेकर सुर्खियों में है। नालागढ़ के जगातखाना के निकट स्थित सारिका बायोटेक नामक दवा उद्योग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ की कार्रवाई के बाद कई गंभीर सवाल उठे हैं। एनसीबी की टीम ने गत रात उद्योग में दबिश देकर बड़ी मात्रा में दवाएं और करीब दो हजार किलो से अधिक टेपेंटाडोल (गंभीर दर्द में प्रयोग की जाने वाली दवा) बरामद किया है।जांच एजेंसी के अनुसार उद्योग के पास संबंधित दवा के उत्पादन और इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा उद्योग परिसर में करीब 25 लाख अन्य दवाएं भी पाई गई हैं।

एनसीबी ने उद्योग को सील करने के साथ ही संबंधित मालिक के गोदामों पर भी दबिश दी। मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल बरामद दवाओं और टेपेंटाडोल की जांच की जा रही है। एनसीबी के अनुसार यह कार्रवाई एक जांच के तहत की गई है। बरामद सामग्री के स्रोत तथा इसकी संभावित सप्लाई चेन को खंगाला जा रहा है। इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।इस कार्रवाई के बाद राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि यदि किसी उद्योग में ऐसी दवाओं का उत्पादन या भंडारण हो रहा था, जिनके दुरुपयोग की आशंका रहती है तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को पहले क्यों नहीं लगी।क्या देशभर में हुई सप्लाईआशंका है कि यदि ऐसी दवाओं का उत्पादन पहले भी हुआ है तो उनकी सप्लाई देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंची हो सकती है। हालांकि इस संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इस संबंध में जब कई बार राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय से संपर्क किया तो वह इस मामले से बचते नजर आए और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करने की बात कही।पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले 7-9 मई 2026: किशनपुरा/बिल्लांवाली बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय ने कथित अवैध नारकोटिक दवाओं के उत्पादन का मामला पकड़ा। मशीनरी, फायल, पैकेजिंग सामग्री और दूसरे गोदाम से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद हुई थीं।31 मई 2021: कालाअंब स्थित आरिजन फार्मा इंटरनेशनल का नाम ट्रामाडोल युक्त टैबलेट के कथित उत्पादन और गुजरात की मार्केटिंग कंपनी को सप्लाई से जुड़े मामले में सामने आया था।21-22 नवंबर 2022: बद्दी की त्रिजल फार्मूलेशन में ड्रग विभाग की कार्रवाई के दौरान कथित नकली/स्प्यूरियस दवाओं के निर्माण और बिक्री से संबंधित मामला सामने आया।मई 2024: बायोजेनेटिक ड्रग्स और स्माइलेक्स फार्माकैम के खिलाफ पंजाब एसटीएफ ने मनोचिकित्सकीय/नशीली दवाओं की कथित अवैध सप्लाई के नेटवर्क को लेकर कार्रवाई की।अगस्त 2024: विदित हेल्थकेयर के बद्दी-पांवटा साहिब लिंक के तहत एनसीबी जम्मू ने कोडिन आधारित कफ सीरप के कथित डायवर्जन मामले में कंपनी मालिक को गिरफ्तार किया। नवंबर 2025: वाईएल फार्मा काठा में मार्च 2025 में जारी स्टाप मैन्युफैक्चरिंग आदेश के बावजूद कथित उत्पादन जारी मिलने का मामला सामने आया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular