दैनिक जागो वर्ल्ड!दिल्ली

दिल्ली के निहाल विहार में फैज शैफी नामक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।निहाल विहार इलाके में देर रात फैज शैफी नामक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि फैज के पिता शकील शैफी इलाके के घोषित बदमाश हैं। कुछ समय पहले शकील पर अपनी सुरक्षा में तैनात निजी गार्ड पर गोलियां चलवाने का भी आरोप लगा था।

इस घटना में गार्ड घायल हो गया था। पुलिस अब युवक के आत्महत्या करने की परिस्थितियों और परिवार की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
