Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsShimlaहिमाचल प्रदेश में 7 जून तक मौसम खराब रहने के आसार, पहाड़ों...

हिमाचल प्रदेश में 7 जून तक मौसम खराब रहने के आसार, पहाड़ों पर कुछ जगह हो सकती है बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम का अलर्ट, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना। 7 जून तक पहाड़ों पर मौसम खराब होने से तापमान में गिरावट आ सकती है

जागो!शिमला,राकेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में बुधवार के लिए अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 7 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा, लेकिन आने वाले दिनों में वर्षा गतिविधियां बढ़ सकती हैं।प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शिमला में 14.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर और ऊना में 19.5 डिग्री, भुंतर व धर्मशाला में 17.6 डिग्री, सोलन में 15.0 डिग्री तथा मनाली में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।बीते 24 घंटों के दौरान कंडाघाट में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सबसे अधिक रही। इसके अलावा कुफरी में 16.8 मिलीमीटर, कोटखाई और भरमौर में 12.4-12.4 मिलीमीटर, जुब्बड़हट्टी में 12.2 मिलीमीटर और शिमला में 12.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular