Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal News हिमाचल में अभी राहत नहीं देगा मौसम, 5 जिलों के लिए भारी...

 हिमाचल में अभी राहत नहीं देगा मौसम, 5 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

दैनिक जागो वर्ल्ड! हिमाचल

    हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, 117 सड़कें और 51 पेयजल योजनाएं बंद हैं। मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।हिमाचल प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे प्रदेशभर में 117 सड़कें, 114 ट्रांसफार्मर और 51 पेयजल योजनाएं बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच सितंबर तक चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर व मंडी में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है।प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के समीप न जाने तथा संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मानसून सीजन में 30 जून से दो सितंबर तक करीब 1,202.96 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 530.61 करोड़ तथा जल शक्ति विभाग को 258.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सड़क हादसों में 154 लोग जान गंवा चुके हैं।

    मंडी की चौहार घाटी में चेलंग की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से सहमे ग्रामीणों ने पूरी रात खौफ के साये में गुजारी। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ी। पहाड़ी में बड़ी दरारें आ गई हैं।चौहार घाटी की सिल्हबुधाणी पंचायत के ग्रामण गांव के अखरोट कारोबारी 55 वर्षीय सबला राम पुत्र टेक राम की पैर फिसलकर से स्वाड़ नाला में गिरने से मौत हो गई। वह अखरोट खरीदने मंगलवार को कथोग गए और लौटने के दौरान हादसा हो गया। रामपुर में पुलिया बही शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की कूट पंचायत के सुरु गांव में बुधवार दोपहर भारी वर्षा से खड्ड उफान में आ गई। इससे सुरु गांव को जोड़ने वाली पुलिया तेज बहाव में बह गई। जो ग्रामीण बुधवार को खड्ड के दूसरी तरफ गए थे, वे वहां फंस गए हैं।कुल्लू जिले में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 मंगलवार रात कई जगह भूस्खलन से बाधित हो गया। बागीपुल-जाओं-ठारला मार्ग पर भूस्खलन से एक मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के करीब 17 गांवों का संपर्क प्रभावित है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular