Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल में कृत्रिम झील ने उड़ाई लोगों की नींद, नालागढ़ प्रशासन ने...

हिमाचल में कृत्रिम झील ने उड़ाई लोगों की नींद, नालागढ़ प्रशासन ने शुरू किए जल निकासी प्रयास, 4 पंचायतें खतरे में

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बारिश और भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील ने 4 पंचायतों के लोगों को चिंतित कर दिया है। नालागढ़ प्रशासन ने जल निकासी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बारिश और भूस्खलन के कारण बनी कृत्रिम झील ने लोगों की नींद उड़ा दी है। 4 पंचायतों के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग रात को सो नहीं पाए। हालांकि प्रशासन ने जल निकासी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में भूस्खलन के बाद भारी जलभराव के कारण कृत्रिम झील बन गई है। 

नालागढ़ प्रशासन की ओर से जलभराव की निकासी के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था के बाद पानी का बहाव शुरू हो गया है। प्रशासन ने इसे राहत की खबर बताते हुए स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular