Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseJharkhandजमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के हॉस्टल से भागा 5 साल का मासूम,...

जमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के हॉस्टल से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिला

दैनिक जागो वर्ल्ड !जमशेदपुर

नीमडीह के रैनबो इंग्लिश स्कूल छात्रावास से शनिवार सुबह 5 वर्षीय बच्चा भाग निकला, जिसे ग्रामीणों ने चाय दुकान पर रोते हुए पाया और पुलिस को सूचना दी।सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित रैनबो इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे लगभग पांच वर्षीय बच्चा भाग निकला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसे रघुनाथपुर की एक चाय दुकान पर बैठाकर रखा गया।

बच्चा काफी भयभीत था, शिक्षक लेने आया था किसी भी प्रकार छात्रावास जाना नहीं चाह रहा था, बच्चा काफी रोने लगा था। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना नीमडीह पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एएसआई टुना प्रसाद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने साथ थाना ले गए। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अर्णव गोप तथा पिता का नाम कुणाल गोप बताया। उसने अपना पता बलरामपुर मस्जिद रोड बताया। पुलिस ने बच्चे के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular