दैनिक जागो वर्ल्ड !

हिसार में स्वाइन फ्लू के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल कुल संक्रमितों की संख्या 55 हो गई है और एक मौत भी दर्ज की गई है। जिला में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी सात नए मामले सामने आए है। जिसमें एक चिकित्सक से लेकर बुजुर्ग तक शामिल है। छोटे बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

मरीजों का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस साल में मरीजों की संख्या 55 पर पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू से एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। जिला मलेरिया विभाग की तरफ से रोजाना 10 से 15 सैंपल लैब में भेजे जा रहे हैं।
