Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshफिल्म 'हनुमान अंश' के बाद फर्रुखाबाद के नीब करोरी धाम पर बढ़े...

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद फर्रुखाबाद के नीब करोरी धाम पर बढ़े श्रद्धालु, रोज दोगुने भक्त पहुंच रहे

दैनिक जागो वर्ल्ड !

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद फर्रुखाबाद के नीबकरोरी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। फिल्म हनुमान अंश देखने के लिए सिनेमाघरों में तो भीड़ उमड़ ही रही है, अब बाबा लक्ष्मनदास जी महाराज की तपस्थली व मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या दोगुणा हो गई है।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया गया और वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया। पुलिस ने श्रद्धालुओं की लाइन लगवाकर दर्शन कराए।मंगलवार को दिन भर श्रद्धालु बाबा नीबकरोरी धाम पर पहुंचते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने स्वयं मोर्चा संभाला और श्रद्धालुओं की लाइन लगवाई। दिल्ली, हरियाणाा व मध्य प्रदेश के श्रद्धालु भी दर्शन करने नीबकरोरी धाम पहुंचे।

मंदिर के महंत त्यागी जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार की अपेक्षा आज श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुणा है। महंत ने बताया कि अब तक 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस व अतिरिक्त फोर्स तैनात है। हनुमान अंश फिल्म के कारण श्रद्धालुओं का आना जाना बढ़ा ह

RELATED ARTICLES

Most Popular