Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshनोएडा एयरपोर्ट के पास बसेगा नया प्रशासनिक हब, YEIDA में CRPF-BSF से...

नोएडा एयरपोर्ट के पास बसेगा नया प्रशासनिक हब, YEIDA में CRPF-BSF से लेकर विदेश मंत्रालय तक को मिलेगी जगह

दैनिक जागो वर्ल्ड !

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास औद्योगिक निवेश के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के विभाग भी जमीन लेने के लिए कतार में हैं।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक औद्योगिक निवेश व बिल्डर परियोजनाओं को लेकर ही आतुरता नहीं है, बल्कि केंद्र व राज्य सरकार के विभाग भी जमीन लेने के लिए कतार में हैं।इसमें गृह मंत्रालय से लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम शामिल हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए भी यीडा ने जमीन आवंटन पर सहमति दे दी है। राज्य, केंद्र के विभागों को यीडा ने सेक्टर 9 में भूखंड पर सहमति दी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद से यीडा क्षेत्र में जमीन की चौतरफा मांग बढ़ रही है। भविष्य में एनसीआर में विस्तार की संभावनाओंं को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विभाग की यीडा क्षेत्र में जमीन आवंटन करा रहे हैं, ताकि विस्तार की संभावनाओं को सुरक्षित किया जा सके। प्राधिकरण ने 13 विभागों को भूखंड उपलब्ध कराने में सहमति दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular