Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseGujaratगुजरात विधानसभा में 'वंदे मातरम' के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक, भाजपा...

गुजरात विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक, भाजपा ने की माफी की मांग

दैनिक जागो वर्ल्ड !गुजरात

गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ‘वंदे मातरम’ के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के बैठे रहने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई।गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र का पहला ही दिन काफी हंगामेदार और राजनीतिक सरगर्मी से भरा रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दो बड़े मुद्दों पर घमासान मच गया।एक तरफ सदन के अंदर ‘वंदे मातरम’ के अपमान का विवाद गरमाया, तो दूसरी तरफ सदन के बाहर विपक्ष ने महंगाई और किसानों के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया।वंदे मातरम’ के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायकबता दें कि सत्र की शुरुआत परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गान के साथ हुई। ऐसे में विवाद तब ज्यादा बढ़ गया, जब राष्ट्रीय गीत के दौरान कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला अपनी सीट पर खड़े होने के बजाय बैठे रहे।

इस बात पर सत्ता पक्ष भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। गुजरात के मंत्री प्रवीन माली ने इसे मातृभूमि और राष्ट्रगीत का सीधा अपमान बताया। उन्होंने मांग की है कि विधायक को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह उनकी जानबूझकर की गई हरकत थी या अनजाने में हुई भूल। अगर गलती थी, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular